Home Hindi Bhopal News: अवैध कालोनी काटने वालों को अब खैर नहीं,कॉलोनाइजर अब जाएगा सीधा जेल

Bhopal News: अवैध कालोनी काटने वालों को अब खैर नहीं,कॉलोनाइजर अब जाएगा सीधा जेल

0
Bhopal News: अवैध कालोनी काटने वालों को अब खैर नहीं,कॉलोनाइजर अब जाएगा सीधा जेल

प्रदेश तक भोपाल – राजधानी भोपाल में अब अवैध कालोनी काटने वालों को मिलेगी सजा, जुर्माना भी लगेगा। जल्द ही नगर निगम के वार्ड प्रभारीयों को अतिक्रमण हटाने के अधिकार मिलने वाले हैं इंदौर ग्वालियर भोपाल में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां कट रही है। मध्य प्रदेश सरकार भू माफियाओं पर शिकंजा कसने के नित नए कानून बना रही है। अवैध कॉलोनाइजर्स पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में बैठक कर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इंदौर शहर में 200 अवैध कॉलोनाइजर्स पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। मध्य प्रदेश में 8000 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां हैं जिसमें अभी तक 600 कॉलोनाइजर्स पर एफआईआर दर्ज हुई है। बहरहाल कुछ भी हो अवैध कॉलोनाइजर का शिकार भोली भाली जनता ही बनती है, मोहन सरकार इस विषय को लेकर काफी गंभीर है आने वाले समय में और भी कई कड़े नियम लागू होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here