Harda News: रामजानकी मंदिर में 15 वर्षों से चली आ रही श्रावण मास मे एक महिना मासपारायण का पाठ की परंपरा

0
54
Harda News: रामजानकी मंदिर में 15 वर्षों से चली आ रही श्रावण मास मे एक महिना मासपारायण का पाठ की परंपरा

Harda News/संवाददाता मदन गौर :- रामजानकी मंदिर में 15 वर्षों से चली आ रही श्रावण मास मे एक महिना मासपारायण का पाठ की परंपरा विधानसभा के ग्राम फुलड़ी में विगत 15 वर्षों से ग्राम के स्थानीय रामजानकी मंदिर में श्रावण मास के इस पवित्र महीने में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 महीने मासपारायण पाठ किया जा रहा है मंदिर से जुड़े सेवक व श्रद्धालु यहां श्रावण के पहले दिन से भुजरिया पड़मा तक अनवरत पाठ करते है विगत 15 वर्षों से लगातार श्रावण में एक महीना तक दिन रात चौबीसों घंटे अखंड रामचरित मानस का पाठ धर्मालुओं द्वारा किया जाता है। सावन के पहले दिन की प्रात: 6 बजे से शुरू होने वाले यह अखंड पाठ सावन महीने का अंतिम दिन पड़मा भुजरियां तक अनवरत चलता रहता।

यह भी पढ़िए :- Harda News: मुकेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि किऐ नियुक्त

आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे बारी-बारी से रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जाता है। इस वर्ष पाठ के व्यवस्थापको और ग्रामीणों बताते हैं कि इस राम मंदिर में अखंड पाठ की शुरुआत करीब 2010में हुई थी जिसके बाद से यहां प्रतिवर्ष सावन पर अनवरत किया जाता है। घंटे के हिसाब से श्रद्धालुओं का समय निर्धारित होता है.

यह भी पढ़िए :- E Shram Card : ई श्रम कार्ड की नई क़िस्त जारी ? यहाँ से देखे लिस्ट में अपना नाम

ग्राम फुलड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि सावन पर भगवान भोलेनाथ के साथ ही भगवान श्रीराम की आराधना का विशेष महत्व होता है। मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ करने के लिए हर वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष आतुरता रहती है।मासपरायण के विसर्जन के बाद काकड़ा आरती और महाप्रसादी का वितरण किया जाता जवारो को पूरे ग्रामवासियों द्वारा गाजे बाजे रामनाम के कीर्तन की धुन ग्राम की नदी में जवारो को पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here