Harda News: कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जिले में किसान जन जागरण यात्रा

0
54
Harda News: कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जिले में किसान जन जागरण यात्रा

Harda News/संवाददाता मदन गौर:- किसान कांग्रेस द्वारा हरदा जिले में किसान जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है, किसान कांग्रेस का उद्देश्य है, कि जिले के हर गाँव में किसान जन जागरण यात्रा के माध्यम से किसानों के बीच जाकर चैपाल चर्चा करेंगे, लम्बे समय से सोयाबीन के भाव नहीं मिलने से किसान कर्जदार हो गया है, किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। देश की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों का कर्ज तो माफ कर रहे हैं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे है.

यह भी पढ़िए :- Subhadra Yojana: इस योजना के तहत महिलाओ को 50 हजार रूपये देगी सरकार जाने कैसे करे आवेदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 मे किसानों से वादा किया था, कि देश में भाजपा सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज पहली ही बैठक में माफ कर दिया जाएगा और किसानों की आय 2022 तक दोगुनी कर दी जाएगी, लेकिन सब इसके विपरीत हुआ सोयाबीन का भाव वर्ष 2012 में भी 4200 रुपया प्रति क्विंटल था और 2024 में भी 4200 रूपये प्रति क्विंटल है, 2012 में ट्रेक्टर की कीमत 5 लाख रूपये थी, 2024 में 12 लाख हो गई, 2013 में डी.ए.पी. खाद 600 रूपये में 50 किलो थी, 2024 में 1350 रूपये हो गई, 2013 में डीजल का भाव 55 रूपये लीटर था, 2024 में 95 रूपये लीटर हो गया, उदाहरण तो किसानों से भारी लूट हो रही है।

यह भी पढ़िए :- Realme Note 60 मार्किट में आते ही देगा Samsung S सीरीज को टक्कर,16 Gb रेम के साथ 5000mah की बैटरी भी

लेकिन आय दुगनी नहीं हुई, किसानों से कृषि उपकरणों पर जी.एस.टी. के माध्यम से बढी वसूली हो रही है, मध्य प्रदेश सरकार ने भी किसानों से धोखा किया है, कांग्रेस द्वारा की जा रही किसान कर्ज माफी भी बंद कर दी गई है, भाजपा किसान विरोधी है, सरकार को किसानों को सोयाबीन का भाव 6000 रूपये प्रति क्विंटल देना चाहिए ये अभियान लगातार जारी रहेगा आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शाह जी के निधन के कारण ये किसान जन जागरण यात्रा दो दिन रोक दी गई है, इसके बाद हम गांव-गांव जाऐंगे और किसानों को अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए चर्चा कर आंदोलन की तारीख तय कर आंदोलन किया जाएगा।

Also Read:-

Harda News: मुनि श्री वीरसागर जी के सानिध्य में आयोजित हुई जैन समाज के शासकीय अधिकारी कर्मचारीयों की 360° वेलनेस कार्यशाला

Harda News: वार्ड नंबर 16 की पार्षद आशा देवी अमर सिंह मीणा को भूमि पूजन में किया नजरअंदाज, नपा अध्यक्ष की ही पार्टी पार्षदों के खिलाफ साजिश

Harda News: भारतीय किसान संघ ने की सोयाबीन 7000 मूल्य पर खरीदी की मांग,16 सितंबर को प्रदेश की सभी तहसीलो में देंगी ज्ञापन

Harda News: जावेद खान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हुऐ नियुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here