Saturday, February 14, 2026

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में सर्दी का जोर, पचमढ़ी 7°C पर ठिठुरी,बैतूल भी रहा ठंडा, जानिए बाकी शहरों का हाल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान तेजी से गिर रहा है। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंडला में भी तापमान 10 डिग्री के करीब है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में हल्की रात की धुंध और सुबह कोहरे का असर दिख रहा है। हालांकि, खजुराहो में दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े:यो यो Honey Singh स्टाइल में Jimny की छुट्टी करने आई धासू फीचर्स वाली Mahindra Thar Roxx

इन शहरों में गिरे तापमान, कोहरा बढ़ा

भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में रात को हल्की धुंध और सुबह कोहरा देखा जा रहा है। भोपाल और जबलपुर का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं, ग्वालियर-चंबल जैसे उत्तरी हिस्सों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पचमढ़ी में सबसे कम रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ। मंडला में 10.5 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री और उमरिया में 12.4 डिग्री रहा। बड़े शहरों में, जबलपुर का दिन का तापमान सबसे कम 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि भोपाल में 30.1 डिग्री और इंदौर में 30.2 डिग्री तापमान रहा।

यह भी पढ़े: बुढ़ापे में भी जवानी का जोश, 30 के दिखोगे अगर खाने लगो ये जादुई फल

भोपाल का AQI 300 पार

भोपाल में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जिससे दिल्ली जैसे हालात बन गए हैं। मुख्य कारण कचरा और पराली जलाना है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। डॉक्टरों ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Hot this week

Topics

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

हरिद्वार: सावन के पहले रविवार को मनसा देवी मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img