Rahul Gandhi: पहली चुनावी पारी में प्रियंका का जलवा, राहुल भाईसाहब को छोड़ दिया पीछे

0
56

Rahul Gandhi: इस साल के लोकसभा उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस की प्रियंका गांधी शानदार जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में अपने भाई राहुल गांधी को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त बना ली है। प्रियंका का जीत का अंतर चार लाख से ज्यादा हो चुका है।

यह भी पढ़े: राजाओं की जवानी का असली गुरु, खाओ ये सब्जी और बनो 40 घोड़ों जितने तगड़े

राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 3.65 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार, प्रियंका गांधी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 4 लाख से ज्यादा की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के छह घंटे बाद प्रियंका को छह लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर CPI के उम्मीदवार को 209906 वोट और तीसरे स्थान पर बीजेपी की नव्या हरिदास को 109202 वोट मिले हैं।

वायनाड में प्रियंका की बड़ी जीत

2019 में राहुल गांधी ने वायनाड से 431770 वोटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीटों से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी। इसके बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उपचुनाव में उतारा, और अब वह यहां ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here