देश में करोड़पति टैक्सपेयर्स की गिनती में बड़ा इजाफा, इतने लोग कमा रहे सालाना 1 करोड़

0
66
देश में करोड़पति टैक्सपेयर्स की गिनती में बड़ा इजाफा, इतने लोग कमा रहे सालाना 1 करोड़

आयकर विभाग की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में 2,16,000 लोग ऐसे हैं जो हर साल एक करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाते हैं और ईमानदारी से टैक्स भरते हैं।

यह भी पढ़िए:- DA से पेंशनरों में बढ़ी नाराजगी कर्मचारियों को फायदा सरकार पर भेदभाव के आरोप

महाराष्ट्र बना सबसे बड़ा टैक्स चुकाने वाला राज्य

महाराष्ट्र इस मामले में नंबर वन पर है। यहां 1,24,800 लोग ऐसे हैं जो एक करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाते हैं और टैक्स भरते हैं। ये आंकड़ा देश के कुल करोड़पति टैक्सपेयर्स का एक बड़ा हिस्सा है।

मध्य प्रदेश चौथे नंबर पर, 8,666 करोड़पति टैक्सपेयर्स

मध्य प्रदेश में 8,666 लोग करोड़ से ज़्यादा कमाई करते हैं। ये राज्य देशभर में इस सूची में चौथे नंबर पर है। सीए पंकज शर्मा का कहना है कि इससे पता चलता है कि राज्य के लोग टैक्स को लेकर जागरूक हो रहे हैं और ईमानदारी से आयकर भर रहे हैं।

कारोबार और प्रोफेशनल ग्रोथ का असर

मध्य प्रदेश में स्टार्टअप, सर्विस सेक्टर और प्रोफेशनल फील्ड में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। इसका नतीजा है कि अब ज़्यादा लोग हाई इनकम ग्रुप में आ रहे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

टॉप 10 राज्यों की लिस्ट

  1. महाराष्ट्र – 1,24,800
  2. उत्तर प्रदेश – 24,050
  3. दिल्ली – 20,500
  4. मध्य प्रदेश – 8,666
  5. तमिलनाडु – 6,288
  6. आंध्र प्रदेश – 5,340
  7. गुजरात – 3,540
  8. पश्चिम बंगाल – 3,013
  9. कर्नाटक – 2,816

यह भी पढ़िए :- MP में पटवारी को होम डिस्ट्रिक्ट में नहीं मिलेगी पोस्टिंग, देख लो तबादले की 3 बड़ी शर्तें

सबसे कम करोड़पति वाले राज्य

  1. लक्षद्वीप – 1
  2. नॉर्थ निकोबार – 8
  3. मिज़ोरम – 13
  4. सिक्किम – 14
  5. उत्तराखंड – 24