कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस का धमाका 40 दिन का वेतन सीधा खाते में

0
37

भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के योग्य रक्षा कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। इस बोनस को ‘प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस’ (PLB) कहा जाता है, और यह 40 दिन की सैलरी के बराबर होगा। इस बोनस को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

कौन-कौन से कर्मचारी होंगे पात्र?

यह बोनस योजना भारतीय सेना और आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (AOC) के उन सभी नागरिक कर्मचारियों के लिए है, जो ग्रुप बी (नॉन-गैजेटेड) और ग्रुप सी श्रेणी में आते हैं। यह बोनस योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लागू की गई है।

बोनस कैसे होगा कैलकुलेट?

यह बोनस कर्मचारियों की प्रदर्शन पर आधारित होगा। बोनस की गणना के लिए अधिकतम सीमा ₹7000 तक रखी गई है। इसके तहत, कर्मचारी की औसत सैलरी को 30.4 से भाग करके 30 से गुणा किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की महीने की सैलरी ₹20,000 है, तो उन्हें लगभग ₹19,737 का बोनस मिलेगा।

अस्थायी श्रमिकों के लिए भी बोनस

इस योजना में अस्थायी श्रमिकों (कैजुअल लेबर) के लिए भी व्यवस्था की गई है। इन कर्मचारियों को अनुमानित ₹1200 प्रति माह की सैलरी के आधार पर बोनस मिलेगा। अगर किसी अस्थायी कर्मचारी की सैलरी ₹1200 से कम है, तो उनका बोनस उनकी वास्तविक सैलरी के आधार पर तय किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here