दूध की गंगा है इस नस्ल की गाय,एक ब्यांत की कमाई में खोल देगी कुबेर का खजाना जाने इसकी खासियत

0
81
दूध की गंगा है इस नस्ल की गाय,एक ब्यांत की कमाई में खोल देगी कुबेर का खजाना जाने इसकी खासियत

देश के पशुपालक देसी गायों के पालन से भी मालामाल हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक देसी गाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छी मात्रा में दूध देती है और उसके दूध में वसा की मात्रा भी काफी अच्छी होती है। जिससे लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। जिस गाय की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, वो किसी खजाने से कम नहीं है। इसे पालकर पशुपालक खूब कमा सकते हैं।

यह भी पढ़िए ;- मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना में बड़ा ऐलान ! इस तारीख को आएगा रक्षाबंधन का गिफ्ट

वास्तव में हम बात कर रहे हैं लाल सिंधी गाय की, जिसे रेड सिंधी गाय भी कहते हैं। ये गाय कई राज्यों में काफी डिमांड में है और इसकी कीमत भी अच्छी होती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ जानकारी और साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे क्या खिलाना चाहिए।

लाल सिंधी गाय के बारे में जानें

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार लाल सिंधी गाय की विशेषता जानें:

  • लाल सिंधी गाय रोजाना 10 से 20 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। यानी जितना अच्छा इसका पालन किया जाएगा, उतनी ही ज्यादा मात्रा में दूध दे सकती है।
  • एक लैक्टेशन में लाल सिंधी गाय से लगभग 1840 लीटर दूध प्राप्त किया जा सकता है।
  • लाल सिंधी गाय के दूध में वसा की मात्रा लगभग 4.5 प्रतिशत होती है।
  • इसका रंग गहरा या हल्का लाल होता है।
  • अगर इसकी ऊंचाई और लंबाई की बात करें तो यह क्रमशः 120 सेमी और 140 सेमी होती है।
  • वहीं इसका वजन लगभग 320 से 340 किलो तक देखा जाता है।
  • लाल सिंधी गाय देसी नस्ल की गाय है। लाल सिंधी गाय की उत्पत्ति जगह बलूचिस्तान का बेला राज्य माना जाता है। ये कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल और पंजाब के कई राज्यों में पाई जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और आहार के बारे में।

गाय को क्या खिलाएं

अगर लाल सिंधी गाय की अच्छी देखभाल की जाए तो पशुपालक अच्छा दूध प्राप्त कर के खूब कमा सकता है। जिसमें कहा जाता है कि लाल सिंधी गाय को ज्यादा चारा नहीं देना चाहिए। वरना इसका पाचन खराब हो सकता है। जिसके लिए आप इसे लेग्यूमिनस चारा खिला सकते हैं। साथ ही आप इसे पुआल खिला सकते हैं। आप इस गाय को बाजरा, जौ, मक्का, गेहूं आदि जैसे चोकर खिला सकते हैं। यहां आप इसे मक्के की भूसी भी खिला सकते हैं।

यह भी पढ़िए :- Kendriya Vidyalaya New Bharti : 12 वी उम्मीदवारों के लिए पास केंद्रीय विद्यालयों में 45000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जाने कैसे करे आवेदन

बस आपको इसे सही मात्रा में खिलाना है। जैसे अन्य गायों को दिया जाता है और अगर इसकी कीमत की बात करें तो सामान्य कीमत 80000 रुपये तक होती है। लेकिन यह गाय की उम्र और दूध देने की क्षमता पर भी निर्भर करता है। जितना ज्यादा दूध देगी और उम्र ज्यादा होगी, कीमत उतनी ही ज्यादा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here