Sunday, February 15, 2026

बुधनी से भाजपा प्रत्याशी रामकांत भार्गव और विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश आज करेंगे नामांकन दाखिल

Budhani News: बुधनी से भाजपा के उम्मीदवार रामकांत भार्गव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा दाखिल किया जाएगा। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के नामांकन के समय पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह और सचिन यादव मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े- जिला अध्यक्ष ओम पटेल के साथ बुधनी विधानसभा में नामांकन रैली में शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता

शिवराज सिंह चौहान की पारंपरिक सीट बुधनी से भाजपा द्वारा रामकांत भार्गव को टिकट मिलने के बाद, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत की खुली नाराजगी सामने आई है। बुधनी से टिकट की दौड़ में पूर्व सांसद रामकांत भार्गव के अलावा, शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गुरुप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी और रवि मालवीय भी शामिल थे।

यह भी पढ़े- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनी ने अंतर्राज्यीय सीमा मे लगे चेक पोस्ट नाको का किया निरीक्षण

रामकांत भार्गव को टिकट मिलने के बाद अन्य दावेदारों ने समर्थन दिखाया, लेकिन पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत अभी भी नाराज हैं। भाजपा संगठन प्रयास कर रहा है कि आज रामकांत भार्गव के नामांकन में सभी दावेदार एक मंच पर नजर आएं, जिससे पार्टी में एकजुटता का संदेश जाए।

Hot this week

Topics

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

हरिद्वार: सावन के पहले रविवार को मनसा देवी मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img