Gold Price 22 November 2024: शादी सीजन में सोना चमका, 22K और 24K के लेटेस्ट भाव जानें, आज के दाम आपको चौंका देंगे

0
57
Gold Price Today
Gold Price Today

Gold Price: भारत में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 को सोने की कीमत में एक बार फिर उछाल देखा गया। पिछले 10 दिनों में सोने का दाम ₹3600 तक घटा था, लेकिन अब फिर से इसमें ₹800 प्रति 10 ग्राम की बढ़त हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। शादी के मौसम में सोने-चांदी के दाम में गिरावट की संभावना कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़े: MP में हर 200 किमी पर एयरपोर्ट, छोटे शहरों से उड़ेगी हवाई सेवा, अब आसमान होगा पास

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के ताजा भाव(Gold Price Today)

भारत के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹78 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹71 हजार से ऊपर चल रहा है। चांदी की कीमत भी ₹92,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट।

शहर22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली₹71,600₹78,100
मुंबई₹71,450₹77,950
कोलकाता₹71,450₹77,950
चेन्नई₹71,450₹77,950
अहमदाबाद₹71,500₹78,000
लखनऊ₹71,600₹78,100
जयपुर₹71,600₹78,100
पटना₹71,500₹78,000
हैदराबाद₹71,550₹77,950
गुरुग्राम₹71,600₹78,100
बेंगलुरु₹71,450₹77,950
नोएडा₹71,600₹78,100

क्यों महंगा हो रहा है सोना?

शादी-ब्याह के मौसम में सोने की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी आई है।

चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

सोने के साथ चांदी की कीमतें भी उछाल पर हैं। आज चांदी का भाव ₹92,100 प्रति किलो है। अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा भावों का ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here