Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में महायुति की धमाकेदार जीत, CM कुर्सी की रेस में Fadnavish vs Eknath Shinde

0
41

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 220+ सीटों के साथ महायुति ने महाविकास आघाड़ी को करारी शिकस्त दी, जो सिर्फ 50 सीटों तक सिमट गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? BJP और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े: Maruti के मैदान में अपना डेरा मंढने आयी Toyota की कांचा Raize, कम कीमत देख उछले ग्राहक

कौन बनेगा CM

चुनाव नतीजों के बाद BJP ने देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा दिया है। BJP ने अकेले 132 सीटें जीती हैं, जिससे फडणवीस का दावा मजबूत हो गया है। वहीं, शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि अधिक सीटों वाले दल का मुख्यमंत्री बनना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि महायुति की तीनों पार्टियों के नेता मिलकर फैसला करेंगे।RSS और केंद्रीय नेतृत्व से भी फडणवीस को समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान खुद अमित शाह ने फडणवीस के नेतृत्व का संकेत दिया था। हालांकि, शिंदे भी अपने पद को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

शिंदे को दिल्ली भेजने की तैयारी

अगर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते हैं, तो BJP के पास शिंदे को दिल्ली भेजने का प्लान बी है। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। शिंदे के लिए यह एक सम्मानजनक विकल्प हो सकता है, क्योंकि वह डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करेंगे। दूसरी ओर, 2019 जैसी स्थिति की संभावना नहीं है, जब उद्धव ठाकरे ने BJP से गठबंधन तोड़कर MVA सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़े: MP में ठंड का कहर, भोपाल में जनवरी जैसी सर्दी, पारा गिरा और हवा बनी बर्फीली

Devendra Fadnavish की मां का बयान

देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने साफ किया कि उनका बेटा दिल्ली नहीं जाना चाहता। उन्होंने कहा कि देवेंद्र ने दिन-रात मेहनत कर चुनाव में BJP को जीत दिलाई है। अब वह मुंबई में रहकर महाराष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here