Google Map को आया नया दिमाग, भारत में धूम मचाने आया यह नया फीचर्स

0
47

Google Map को आया नया दिमाग, भारत में धूम मचाने आया यह नया फीचर्स Google Map ने भारत में नेविगेशन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और यूजर कंट्रीब्यूशन को बेहतर बनाने के लिए कई नई AI-पावर्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। ये फीचर्स भारत की जटिल सड़कों और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

AI से संचालित नेरो रोड डिटेक्शन

भारत की तंग सड़कों पर गाड़ी चलाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए गूगल मैप्स ने एक नया AI-पावर्ड फीचर पेश किया है। यह फीचर सैटेलाइट इमेजरी और स्ट्रीट व्यू का इस्तेमाल करके सड़कों की चौड़ाई का आकलन करता है। इसके बाद यह नेविगेशन रूट में तंग सड़कों का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करता है।

फ्लाईओवर डिटेल्स

भारत के कई शहरों में फ्लाईओवर आम हैं। गूगल मैप्स ने अब फ्लाईओवर के बारे में डिटेल्स दिखाना शुरू कर दिया है। इससे ड्राइवरों को यह तय करने में आसानी होगी कि फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना है या सर्विस रोड पर रहना है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए गूगल मैप्स ने 8000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इसमें प्लग टाइप, उपलब्धता और टू-व्हीलर चार्जिंग की जानकारी भी शामिल है।

मेट्रो टिकट बुकिंग

गूगल मैप्स ने कोच्चि और चेन्नई में मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। अब यूजर्स सीधे ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं।

आसान रोड इंसिडेंट रिपोर्टिंग

गूगल मैप्स ने यूजर्स के लिए रोड इंसिडेंट्स रिपोर्ट करना आसान बना दिया है। अब ट्रैफिक, कंस्ट्रक्शन आदि की जानकारी कुछ ही टैप में शेयर की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here