कृषि मंत्री कंसाना ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार कहा- दिग्विजय सरकार के दौरान किसानों पर चलाई गई थी गोली

0
53
कृषि मंत्री कंसाना ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार कहा- दिग्विजय सरकार के दौरान किसानों पर चलाई गई थी गोली

MP News: कृषि मंत्री कंसाना ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार कहा- दिग्विजय सरकार के दौरान किसानों पर चलाई गई थी गोली। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में उर्वरक की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और किसानों से धोखा करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही घटिया बीज घोटाले का आरोप लगाकर सरकार को घेरा। शुक्रवार को राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। पिछले साल की तुलना में अधिक उर्वरक प्राप्त हुए हैं। कुछ जगहों पर किसानों के लाइन लगाने की खबरें आई हैं, लेकिन व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।

यह भी पढ़े- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के बेटे ने तोड़े महाकाल मंदिर के नियम, सांसद श्रीकांत शिंदे पत्नी और 2 लोगों के साथ गर्भगृह में किया प्रवेश

कृषि मंत्री कंसाना- कांग्रेस का काम है झूठे आरोप लगाना

कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि झूठे आरोप लगाना कांग्रेस का काम है। कांग्रेस बताए कि जब केंद्र में उनकी सरकार थी, तब उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। दिग्विजय सरकार के दौरान किसानों पर गोली चलाई गई थी। कांग्रेस किसानों को गुमराह न करे। अब तक किसानों को 19 लाख टन उर्वरक उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

केंद्र से पर्याप्त उर्वरक मिल रहे हैं

कंसाना ने कहा कि उर्वरक की कमी का मुख्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध भी है। केंद्र सरकार से जितनी मांग की गई थी, उतना उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। यदि कोई सबूत है, तो बताएं, हम जांच कराएंगे। यह भाजपा सरकार है, जो गलत करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े- MP Election 2024: कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, BJP जीती तो सिर मुंडवाकर मुंह काला कराऊंगा

कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भाजपा सरकार भले ही खुद को किसान हितैषी कहे, लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार न तो समय पर उर्वरक उपलब्ध करा पा रही है, न ही गुणवत्ता वाले बीज। न पर्याप्त डीएपी है, न एनपीके। किसान डीएपी मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें जबरन एनपीके दिया जा रहा है। किसान और उनके परिवार पूरी रात जागकर उर्वरक की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उन्हें नगद भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर वोट के लिए किसानों से झूठे वादे करने और धोखा देने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने राज्य भर में किसानों को सच्चाई बताने के लिए ‘किसान खेत यात्रा’ आयोजित करने की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here