Tuesday, February 17, 2026

Kuno National Park: कूनो में फिर एक बार गूंजी किलकारी,दूसरी बार मां बनी नर्वा

Kuno National Park: कुनो राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी से एक खुशखबरी आई है। चीता नर्वा ने पांच नन्हे-नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इस खबर को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया। वैसे तो ‘नईदुनिया’ ने 26 अप्रैल के अंक में पहले ही खबर दी थी कि नर्वा ने बच्चे दिए हैं, लेकिन तब सिर्फ दो शावक ही नजर आए थे।

यह भी पढ़िए :- मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का नया सिस्टम,अब एक ही बार होगी परीक्षा

अब निगरानी कर रही टीम ने दूरबीन से तीन और शावकों को भी देखा है। इसके साथ ही कुनो में अब कुल शावकों की संख्या 19 हो गई है। फिलहाल कुनो और गांधी सागर सेंचुरी में मिलाकर कुल 12 चीते मौजूद हैं।

दूसरी बार मां बनी नर्वा

चीता नर्वा इससे पहले 25 नवंबर 2024 को भी मां बनी थी, लेकिन उस बार उसके दो शावकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। इस बार नर्वा ने फिर से मां बनकर सबका दिल जीत लिया है। इससे पहले कुनो में चीता ज्वाला ने 5, आशा ने 3, गामिनी ने 4 और वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया था।

गांधी सागर सेंचुरी भेजे गए दो चीते

कुनो में पहले 12 चीते थे, जिनमें से दो चीते – प्रभाष और पावक – को गांधी सागर सेंचुरी भेज दिया गया है। नर्वा, जो अब सात साल की हो चुकी है, दक्षिण अफ्रीका के मापुस रिजर्व से लाई गई थी।

यह भी पढ़िए :- तीन राज्यों के 21 जिलों से बनेगा नया चंबल प्रदेश, 4 मई को तय होगी नई तस्वीर

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी एक्स पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए कुनो टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों की बड़ी सफलता है। प्रकृति संरक्षण की दिशा में ये एक अहम कदम है।

Hot this week

Topics

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

हरिद्वार: सावन के पहले रविवार को मनसा देवी मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img