Harda News: MSP पर खरीदी जाने वाली सोयाबीन के दामों की समीक्षा पुनः की जाये- हेमंत टाले

0
56
Harda News: MSP पर खरीदी जाने वाली सोयाबीन के दामों की समीक्षा पुनः की जाये- हेमंत टाले

Harda News/संवाददाता मदन गौर:- सोयाबीन खरीदी को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के बयान से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों के प्रति कितनी असंवेदनशील है।
उक्त आरोप लगाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा है कि सोयाबीन खरीदी के संबंध में श्री चैहान ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री और सरकार किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि विगत् 10 वर्षों में देश का किसान बेहद उपेक्षित रहा है।

यह भी पढ़िए :- Panna News: बेशकीमती हीरा मिलने से रातों-रात करोड़पति बना किसान परिवार,4 माह पूर्व निजी भूमि में शुरू की थी खदान

किसानों ने जब भी अपने हक की आवाज उठाई है, भाजपा सरकार ने हमेशा उसका दमन किया है। वर्तमान समय में भी सोयाबीन के दाम को लेकर जब म.प्र. के किसान आन्दोलनरत् है, तो श्री चैहान बयान दे रहे है कि हम प्रदेश सरकार के सम्पर्क में है, प्रदेश सरकार की जैसे ही मांग आयेगी, हम समर्थन मूल्य पर खरीदी की अनुमति दे देंगे। अपने बयान में उन्होंने स्वीकार किया है कि यह प्रक्रिया कर्नाटक, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र में प्रारंभ हो चुकी है। इससे स्पष्ट होता है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उन राज्यों ने किसानों के हितों को देखते हुए समय रहते ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

वहीं एनडीए शासित महाराष्ट्र में भी यह प्रक्रिया आगामी माह में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रारंभ कर दी है, अन्यथा वहाँ भी मध्यप्रदेश जैसे ही हाल होते। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में अभी कोई चुनाव नहीं है, इसलिए भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार को यहाँ के किसानों की कोई चिन्ता नहीं है। अगर किसान आन्दोलन का रास्ता अपनाकर आगे नहीं आते, तो अभी तक केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार इस संबंध में कोई चर्चा भी नहीं करती। श्री चैहान कह रहे है कि हम किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़िए :- महिलाओ की स्वास्थ्य समस्याओ के लिए संजीवनी है ये पौधा,खेती भी मुनाफे का सौदा जाने नाम

जबकि वर्तमान में केन्द्र सरकार ने जो सोयाबीन का भाव एमएसपी पर घोषित किया है, उस दाम से तो किसानों की लागत निकलना भी मुश्किल है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य की दर सुनिश्चित करने के लिए इसकी पुनः समीक्षा करना अनिवार्य है। किसानों को उनकी सोयाबीन फसल का उचित दाम मिल सके, इसके लिए किसान संगठन एवं कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लगातार आवाज उठा रही है। अगर समय रहते किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आने वाले समय में और उग्र आन्दोलन होंगे।

Also read :-

Harda News: 13 सितंबर को विशाल वाहन किसान आक्रोश रैली का हरदा में आयोजन प्रदर्शन

Harda News: विधायक डॉ. दोगने अपने समर्थकों के साथ नेशनल हाईवे पर कीचड़ भरे गड्ढे में बैठकर किया धरना प्रदर्शन

Harda News: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा विशेष सदस्यता अभियान विधानसभा हरदा की कार्यशाला हुई संपन्न

Harda News:नेशनल हाईवे पर व्याप्त समस्याओं को लेकर हरदा विधायक डॉ. दोगने देंगे धरना

Harda News: यातायात पुलिस ने शहर के घंटाघर चौराहे पर सुरक्षित स्थान पर हाथठेला कारोबारियों कार्य की दी समझाईश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here